प्राइमरी वर्ग में प्रथम तमन्ना बानो, द्वितीय आरुषी वर्मा तृतीय सोनाक्षी गौतम रही।
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक डॉo अजय मित्रा )
गोला गोकरण नाथ
इण्डियन हेरीटेज एकेडमी द्वारा संचालित पंचम समर कैंप 2023 में आज मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश गिरी ग्राम प्रधान गोला देहात, अध्यक्ष अरविंद पांडे, विशिष्ट अतिथि शशिकांत मिश्रा उपस्थित रहे।
प्राइमरी वर्ग में प्रथम तमन्ना बानो, द्वितीय आरुषी वर्मा तृतीय सोनाक्षी गौतम रही।
जूनियर वर्ग में प्रथम सुहानी गुप्ता, द्वितीय रोशनी श्रीवास्तव, तृतीय नमरा राज रही। मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय प्रबंधक मोहित कनौजिया ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संजीव कुमार दीक्षित, आलोक कुमार तिवारी, संगम गुप्ता, शबाना परवीन, दिलीप कुमार, चांदनी श्रीवास्तव, साक्षी सिंह, हिना सिद्दीकी, प्रियांशी वर्मा, जेनब बानो, विशाल गुप्ता, सहाबा नाज, अंकित मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र वर्मा ने किया।
