संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित

इस खबर को सुनें

संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा

(रवीन्द्र कुमार सिंह, मंडल संवाददाता धम्म चेतना न्यूज़)

लखीमपुर खीरी।

संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम चाबियापुर, पोस्ट मुल्लापुर विकासखंड पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी की पंचायत सहायिका अनामिका शुक्ला की अध्यक्षता में संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत बताया गया कि मच्छरों के बचाव हेतु साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को बताया गया और मच्छरों के नियंत्रण हेतु घरों तथा घर के किनारे अनर्गल पानी के जमाव तथा गंदगी न करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रधान सावित्री, आशा रज्जो और आंगनवाड़ी कार्यकत्री कुसुम लता तथा ग्राम पंचायत की जनता मौजूद रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now