*UP जोड़ो यात्रा सभा हुई संपन्न*
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : सवाददाता अमरदीप )*
संपादक : डॉo अजय मित्रा*
गोला गोकर्णनाथ खीरी
कृषक समाज इंटर कॉलेज प्रांगण में up जोड़ो यात्रा की सभा संपन्न हुई जिसमे, पूर्व सांसद जफर अली नकवी और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा और डॉo पूर्वी वर्मा व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल व कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे
यह यात्रा 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू होते हुए 11 जनपदों से होती हुई लखनऊ जाकर संपन्न होगी इस यात्रा का उपदेश भारत जोड़ो के विचार को जन-जन तक पहुंचते हुए प्रेम शान्ती समता व एकता के नवसूत्र में समाज को पिरोने और विभाजन कारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का है आज देश प्रदेश की स्थिति किसी से नहीं छुपी। पिछड़े दलित हो या अल्पसंख्यक मजदूर हो या किसान महिला हो या आदिवासी कोई ऐसा वर्ग नहीं जो साप्ताहिक षणयन्त्र के तले उत्पीड़न का शिकार ना हो रहा हो। सत्ता के मद मैं मगरूर सत्तधीश रोज संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने का कुचक्र रच रहा है और अपनी मनसा में सफल होने के लिए तोड़ो तोड़ने की नीति का अनुगमन कर रहा है यह यात्रा उसी तोड़ो तोड़ने की कुर्नीति का प्रतिकार करते हुए जोड़ो जोड़ने की नीयत से प्यार का पैगाम लेकर चल रही है स्नेह और सद्भाव से समाज को प्रेम के एक सूत्र में जोड़ने के लिए इस यात्रा की कुछ मांगे भी हैं जो निम्न है 1- मांग गन्ना किसानों का भुगतान शीघ्र किया जाए।
2- किसानों का कर्ज माफ और बिजली माफ किया जाए।
3- किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए।
4- बंद चीनी मिलों और कताई मिलों को तत्काल प्रभाव से खोला जाय।
5- कमजोर परिवार महिला मुखिया को न्यूनतम आय योजना के तहत ₹6000 प्रतिमाह दिए जाएं।
6- जातिगत जनगणना करवाई जाए।
7-: खाली पड़े सरकारी पदों पर तत्काल भर्तियां की जाए।
8- अग्नि वीर योजना वापस ली जाए।
9- पुरानी पेंशन योजना दोबारा शुरू की जाए
10- निजी हाथों को बेचे गए सरकारी उपक्रमों को दोबारा देश के हवाले किया जाए।
सर्व समाज को समता और एकता के एक सूत्र में पीरों ने के लिए शासन को तोड़ो जोड़ने की फूल नीति छोड़कर हमारी यह मांगे माननी होगी। यदि यह विभाजकारी सरकार हमारी इन मांगों को नहीं मानेगी तो कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी जननायक श्री राहुल गांधी जी श्रीमतीप्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में संघर्ष रत कांग्रेस पार्टी अपने इंडिया गठबंधन के मिलकर इस तानाशाह सरकार को अपदस्थ करेगी और इन सभी ज़रूरतों को पूरा कर जुड़ने जोड़ने की मुहिम को पूरा करेगी तानाशाही का अंधेरा कितना ही गाना क्यों ना हो लोकतंत्र से सूर्य का प्रकाश उसे समाप्त करेगा ही करेगा हम यू पी जोड़ रहे हैं भारत जोड़ रहे हैं क्योंकि हमारा संकल्प है कि
*जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया*











