खमरिया पुलिस ने बाजार पर बढ़ाई निगरानी जेब कतरे हुए कोसों दूर
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : रामनरेश भारतीय ब्यूरो चीफ )
लखीमपुर खीरी
खमरिया कस्बे की बाजार में दिनांक 02-01-2024 दिन मंगलवार को नजर आई पुलिस।
जिसके कारण चोर, उचक्के जेब कतरे खमरिया की बाजार से हुए कोसों दूर।
पुलिस की निगरानी काफी तेज है। ग्राहकों व व्यापारियो को अब चोरी का डर खत्म हो गया है।
बाजार के अंदर कई जगहों पर पुलिस नजर आई।
मौके पर एस आई सुनील बाबू अवस्थी, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार कुशवाह, कांस्टेबल अरविंद गौतम, कांस्टेबल जय सिंह एंव स्टाफ के कई पुलिस कर्मचारी आए नजर।











