भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री किये गये मनोनीत
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : अमरदीप संवाददाता )
मैगलगंज खीरी।
मैगलगंज निवासी किसान मसीहा श्यामू शुक्ला उर्फ प्रदीप शुक्ला को भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है जिसका मनोनयन पत्र प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने जारी करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह की सहमति से हुवा बताते चलें कि किसान नेता श्यामू शुक्ला इससे पूर्व में भी कई किसान संगठनों में प्रदेश स्तर पर कार्य कर चुके है कई बार उनको आंदोलनों से ही जेल भी जाना पड़ा है लगभग एक वर्ष पूर्व में भी मैगलगंज में चल रहे दो माह के आंदोलन के बाद उनके आत्मदाह के प्रयास के बाद श्यामू समेत पांच अन्य किसान नेताओं को जेल भेज दिया गया था श्यामू के जेल जाने के कुछ समय के बाद ही सीतापुर लखीमपुर हरदोई में श्यामू समर्थकों ने पुराने संगठन का साथ छोड़ श्यामू शुक्ला की सहमति से टिकैत संगठन में शामिल हो गए थे उसके बाद श्यामू शुक्ला के परिवार से मिलने उनके घर पर चौधरी राकेश टिकैत व गौरव टिकैत भी आए थे और हर सम्भव मदत की बात भी कही थी श्यामू शुक्ला लगभग 10 माह के बाद जेल से रिहा हुए जिसके बाद वह लगातार शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में रहे तमाम कार्यक्रमों में भाग लिए तो उनकी लग्न और मेहनत को देखते हुए संगठन में बड़ी जिम्मेदारी उनको दी गयी है श्यामू शुक्ला के मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष तराई उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मयंक सिंह चौहान प्रदेश सचिव उमेश पांडे जिलाध्यक्ष खीरी दिलाबाग सिंह जिला प्रवक्ता बलबीर सिंह जिलाध्यक्ष हरदोई प्रगट सिंह जिलाध्यक्ष सीतापुर रामदास यादव हरिहर मास्टर राहुल मिश्रा ओमप्रताप सिंह भोले अतुल दीक्षित अमिताभ सिंह अलविंद्र सिंह गुड़िया यादव रवि तिवारी रफ़्फ़न खान पवन मिश्रा बिश्वपाल राठौर बिक्रम गौतम धर्मेंद्र यादव परमानांद मोहन तिवारी आदि तमाम पदाधिकारी जनों ने हर्ष ब्यक्त किया है।











