ग्यारहवे दिन विशेष समुदाय के लोगों ने किया शव का अंतिम संस्कार
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक : डॉo अजय कुमार मित्रा )
लखीमपुर खीरी
पुलिस चौकी कस्बा ओयल जनपद लखीमपुर खीरी की घटना है। जहां विशेष समुदाय का युवक आदिल पुत्र मैनुद्दीन निवासी मोहल्ला जुलाहन टोला ओयल युवती शशि अवस्थी पुत्री स्वर्गीय राजेश अवस्थी निवासी मोहल्ला जगतिया पोस्ट ओयल कुछ दिन से लापता हो गए थे। जिसके चलते युवती के परिवरीजन जयंती अवस्थी के द्वारा थाना पर तहरीर देकर विशेष समुदाय के युवक आदिल के विरुद्ध धारा 363 एवं 366 के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। उसके बाद से स्थानीय पुलिस खीरी एवं ओयल पुलिस तत्परता से जांच में जुट गई । जिसके साथ ही दोनों युवक युवती के जूते, जूती ,शाल ,हेड फोन, मोबाइल शारदा नदी के छोटी नहर साड़ी नामा के पास पड़े मिले। अब सवाल यह उठता है कि पुलिस वालो के बराबर नहर में खोज करने के बाद भी आदिल का जिंदा या मुर्दा न मिलना इस बात को बयां कर रहा है कि अचानक आदिल का शव मिलना कही न कही पुलिस वालों की ला परवाही का खेल दर्शा रहा है ।जबकि वीडियो में लड़की का भाई व लड़की की मां साफ साफ कह रही है हमको आदिल का शव दिखाया ही नहीं गया। तो हम कैसे कह दे कि आदिल का शव है जबकि लड़की का भाई ये भी बता रहा है कि हमारी बहन सोनू गुप्ता के यहा काम करती थी और उसको सत्रोहन नाम का आदमी छोड़ने आता था। अब इन सब बातो को सुनते और देखते हुए वीडियो की सारी रिकार्डिंग को देखते हुए कही न कही विषय संदिग्ध बना हुआ है।












