ग्राम पीरपुर में ईद का त्यौहाद उत्साह के साथ मनाया गया।
( एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : धर्मवीर सवाददाता लखीमपुर खीरी )
फरधान खीरी।
फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम पीरपुर में ईद का त्यौहाद उत्साह के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर इस बार लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला।भीषण गर्मी के बावजूद उत्साह में कोई कमी नहीं थी। पाक माह रमजान में की गई इबादत के ईनाम के रूप में लोगों को ईद का मुबारक दिन नसीब होता है। सभी ने मिलकर धूमधाम के साथ ईद का त्यौहार मनाया। ईद के दिन सुबह-सुबह लोग नई-नई पोशाकों में नजर आये। खुशनुमा मौहाल में करीब पांच लोगों ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा की। इस विशेष नमाज के दौरान पीरपुर गांव की मस्जिद में देश की खुशहाली और अमन के लिए हजारों लोगों ने दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर बच्चों में खास उत्साह देखा गया। पोशाकों में सजे बच्चों ने भी बड़ों के साथ मिलकर ईद की खुशियां बांटी। हर बार की तरह इस बार भी मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई देने सभी वर्गों, समुदायों के लोग पहुंचे और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। गांव भर में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ ईद का त्यौहार मनाया गया। भीषण गर्मी में भी कम नहीं हुआ उत्साह मस्जिद और ईदगाह में करीब पांच सौ लोग एक साथ ईद की नमाज अदा करते नजर आए। भीषण गर्मी के चलते नमाज सुबह 09:00 बजे ही नमाज अदा की गई।पीरपुर गांव के इमाम मौलाना नसीर रजा ने नमाज पढ़ाई व मौलाना आशिक़ रज़ा बरकाती साथ ही शामिल रहे। फरधान थाना प्रभारी कौशल किशोर ने मस्जिद पहुंचकर दी मुबारकबाद इर्द के मौके पर नमाज के बाद गांव मस्जिद में देश में अमन-चैन व खुशहाली के साथ-साथ हर संकट के हमेशा के लिए निजात की दुआ की गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। पीरपुर कमेटी के सदर मुस्तकीम अली,खजांची अल्ताफ अली , सदस्य तालिब अली , अजीज अहमद , अली अहमद , कल्लन हुसैन , रशीद अली , शकील अली , ग्राम प्रधान दिनेशचंद्र व फरधान थाना प्रभारी कौशल किशोर मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।












