लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरा

इस खबर को सुनें

ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरा भव्य कार्यक्रम

           (एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : महेश चन्द )

लखीमपुर खीरी

तहसील गोला गोकर्ण में ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है ।इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से लगभग 500 से अधिक कवि _कवियित्री और शायर शायरा भाग लेंगे। जो इस ऐतिहासिक प्रयास को सफल बनाने में अपनी भागीदारी देंगे। आयोजन की तैयारिया जोर शोर से चल रही है। और आयोजक मंडल पूरे देश को इस विश्व रिकॉर्ड को देखने और अनुभव करने का निमंत्रण दे रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गोल में कपिलश फाउंडेशन ने एक बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। कपिलास फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक गोला के मोहम्मदी रोड स्थित रॉयल लॉन में आयोजित होगा ।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 150 प्लस घंटे तक अनवरत काव्य पाठ का विश्व रिकॉर्ड बनाना है। इससे पहले भी कपिलास फाउंडेशन ने 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2021 तक शहनाई गेस्ट हाउस में 128 घंटे 28 मिनट तक लगातार कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा प्रमाणित किया गया था। इस ऐतिहासिक आयोजन में काव्य पाठ दिन रात अनवरत चलेगा। संचालन की सुविधा के लिए 6_6 घंटे की पालिया बनाई गई है। जिनका नेतृत्व दो संचालक करेंगे। प्रत्येक कवि को कविता पाठ करने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा और एक कवि 24 घंटे में केवल एक बार ही कविता पाठ कर सकता है। संचालक को छोड़कर किसी भी अन्य कवि को स्वरचित कविताएं ही पढ़ना अनिवार्य होगा। पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि इस आयोजन की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से 400 से अधिक कवियों ने गोला गोकर्ण थाने की स्वीकृति दे दी है। प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक बाहरी मेहमान गोला गोकर्णनाथ की पावन धरती पर आएंगे। इस अवसर पर गोला के समाजसेवियों और आम जनमानस द्वारा इन अतिथियों का स्वागत और आदित्य किया जाएगा। आयोजक मंडल ने इस कार्यक्रम को भारतीय साहित्य कला और संस्कृति की धरोहर को प्रस्तुत करने का एक अनूठा और प्रेरणादायक अनुभव बनाने का लक्ष्य रखा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now