कौशल विकास पाठ्यक्रम आत्म निर्भर भारत के लिए जरूरी-डाॅ रीना कुमारी।

इस खबर को सुनें

.रीना कुमारी ने इग्नू अध्ययन केन्द्र-27131, केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री काॅलेज, गोला गोकर्णनाथ खीरी में दिसम्बर 2024 सत्रांत परीक्षा का किया औचक निरीक्षण

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक डॉ.अजय कुमार मित्रा )

लखीमपुर खीरी

इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ की उपनिदेशक डाॅ.रीना कुमारी ने इग्नू अध्ययन केन्द्र-27131, केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री काॅलेज, गोला गोकर्णनाथ खीरी में दिसम्बर 2024 सत्रांत परीक्षा का औचक निरीक्षण किया तथा अध्ययन केन्द्र के समन्वयक एवं स्टाफ सदस्यों के साथ वार्ता में बताया कि इग्नू ने जनवरी 2025 सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आनलाइन अथवा ओडीएल मोड के प्रमाण-पत्र, डिप्लोमा, पी0जी0 डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमो में अभ्यर्थी घर बैठे और नौकरी के साथ भी पढ़ाई का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है, इग्नू उनके लिए सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके उनके लिए उत्थान के सामान अवसर उपलब्ध कराना है। इग्नू दूरदराज के क्षेत्र एवं ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का कार्य कर रहा है। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नात्कोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। प्रवेश के लिए अधिकतम उम्र का कोई बंधन नहीं है। अभ्यर्थी को फोटोग्राफ, शैक्षिणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, अनुभाव प्रमाण-पत्र एवं आय प्रमाण-पत्र की स्कैन काॅपी की जरूरत होती है। अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में अध्ययन का तरीका, प्रोग्राम का प्रकार, मुख्य बिषयों की जानकारी भरनी होगी। आवेदन फार्म में गलती होने पर उसे सुधारने का भी अवसर दिया जाएगा। इग्नू में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी को अधिकारिक लिंक ओडीएल मोड़ के अभ्यर्थियों को ignouadmission.samarth.edu.in और आनलाइन मोड़ के माध्यम से पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को ignouiop.samarth.edu.in पर लाॅगिन करना होगा। यह लिंक इग्नू की बेवसाइट पर उपलब्ध है। नए आवेदक को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें आई0डी0 बनाने के बाद ही वे आनलाइन आवेदन-पत्र भर सकते हैं। आवेदन-पत्र में उम्मीदवार का अपनी जानकारी समेत पाठ्यक्रम चुनने के बारे में दर्शाना होगा। उम्मीदवार को आवेदन जमा करते समय निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिये। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि केवल अपनी रजिस्ट्रर्ड ई मेल आईडी का उपयोग करके ही पोर्टल पर लाॅगिन करें और फीस का भुगतान अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ही करें। जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश एवं पुनः पुंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।
(डाॅ.अरूण कुमार सिंह)
समन्वयक

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now