एक घर के छप्पर में निकला अजगर मचा हड़कंप*

इस खबर को सुनें

लखीमपुर-खीरी

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : धर्मवीर  संवाददाता लखीमपुर खीरी )

निघासन कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण निघासन वन रेंज के छेदुई पतिया बीट के धोबीपुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के छप्पर से अचानक अजगर निकल आया. सांप को देखकर परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए. परिजनों में हड़कप मच गया. शोर सुनकर कई ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए. लोगों ने फोनकर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी.

सूचना मिलते ही दक्षिण निघासन (लुधौरी) वन रेंजर गजेन्द्र सिंह अपनी टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया. रेंजर गजेंद्र सिंह ने बताया रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। वनकर्मी अक्षय और मंजीत ने सावधानी पूर्वक अजगर को पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे लुधौरी वन ब्लॉक में छोड़ दिया गया.
अजगर के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की सराहना की. बताया गया कि अजगर की लंबाई करीब 8 फीट थी और वह पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में था.

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now