पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने घाघरा नदी की रेतीली भूमि का मेले के लिए किया निरीक्षण*

इस खबर को सुनें

पुलिस अधीक्षक ने मेले मे बनाये गये सेंटरों का निरीक्षण कर अतिक्रमण न होने का निर्देश दिये

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : धर्मवीर )

लखीमपुर खीरी

थाना क्षेत्र ईसानगर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ईसानगर के राजापुर के पास घाघरा नदी की रेतीली भूमि पर लग रहे ठुठवा मेले का निरीक्षण किया ।

पुलिस अधीक्षक ने मेले मे बनाये गये सेंटरों का निरीक्षण कर अतिक्रमण न होने का निर्देश दिये ।

स्नान के लिए बनाये गये घाट पर जाकर पानी की गहराई की जानकारी ली साथ ही घाट पर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिया ।

एसपी मे वाहनों की पार्किंग, आवागमन के लिए अलग अलग रास्ते, दुपहिया वाहन के लिए अलग रास्ता बनाये जाने के निर्देश दिये ।

थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले मे अराजक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के साथ मेले की पवित्रता का ध्यान रखने के लिए कहा ।

एसपी ने जायजा के बाद पुलिस की अतिरिक्त बल देने का आश्वासन दिया ।इस दौरान सीओ शमशेर बहादुर सिंह सहित तमाम पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now