कृषि विज्ञान केंद्र, जमुनाबाद, खीरी द्वारा जनजातीय गौरव वर्ष 2025 का जागरूकता कार्यक्रम

इस खबर को सुनें

पलिया विकासखंड के गांव बुद्धापुरवा में थारू जनजातीय समुदाय के त्वरित एवं सतत उत्थान के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : : धर्मवीर सवाददाता लखीमपुर खीरी )

*कुकरा-खीरी।* चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी द्वारा जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के अंतर्गत खीरी जिले के पलिया विकासखंड के गांव बुद्धापुरवा में थारू जनजातीय समुदाय के त्वरित एवं सतत उत्थान के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ० प्रदीप कुमार बिसेन ने किसानों को कृषि, पशुपालन और औद्यानिक फसलों की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकी विधि से खेती करने जिससे उत्पादन लागत में गुणवत्तापूर्ण अच्छा उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक डॉ० मोहम्मद सुहैल ने किचेन गार्डन में बोई गई सब्जियों का अवलोकन कर जैविक आधारित और रबी की फसलों की तकनीकी जानकारी दी। डॉ० सुहैल ने पालक, मूली, सोया, धनिया, गाजर आदि की उन्नतशील उत्पादन तकनीक के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वैज्ञानिक पशुपालन डॉ० एन० के० त्रिपाठी ने उद्यमिता और विभिन्न उत्पादों के विपणन की आधुनिक तकनीक और पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय के बारे में ग्रामीणों को तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न व्यवसाय कर रहे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now