बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन

इस खबर को सुनें

#दिल्ली। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है. धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. इस खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. वह 89 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उन्हें मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था, जहां उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई थी.

वहीं, कई दिनों तक भरती रहने के बाद 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. बता दें, धर्मेंद्र अगले महीने 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे और उनके ठीक-ठाक घर लौट आने के बाद खबर थी कि उनका पूरा परिवार एक साथ धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाने वाला था.
रिपोर्ट : मानव दर्पण न्यूज़

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now