बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में पुष्पांजलि

इस खबर को सुनें

महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में पुष्पांजलि

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक डॉ. अजय कुमार मित्रा )

#लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने संविधान शिल्पी, ‘भारत रत्न’, बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसम्बर ) पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षाओं से ही प्रेरणा लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास के भाव के साथ बिना भेदभाव हर गरीब, वंचित, दलित, पिछड़े, महिला और युवा तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक लोक-कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि डबल इंजन की सरकार बाबा साहेब की प्रेरणाओं से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने, भारत के संविधान के गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील होकर कार्य करेगी। 25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से बाबा साहेब की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now