उत्तराखंड के अतुल वत्सल की फिल्म सिहरन हुई सिनेमाघरों में प्रदर्शित , दर्शकों ने की अभिनय की सराहना :

इस खबर को सुनें

ओम शिवाय बैनर तले बनी सिहरन फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज हो गई है यह फिल्म पूरे भारत में लगभग 300 सिनेमा घरों में लगेगी इसके निर्माता हरि नारायण चौरसिया जी सहनिर्माता आभा चौरसिया जी है इस फिल्म के निर्देशक और लेखक मनीष कुमार वर्मा जी हैं फिल्म की मुख्य नायिका आराधना सचान और नायक अभिषेक शर्मा है इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के छतरपुर में हुई थी इस फिल्म में पान की खेती भी दिखाई गई है अतुल वत्सल उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के जसपुर शहर के रहने वाले है ये किसान परिवार से विलोम करते है इनको बचपन से ही शौक था कि ये बड़े पर्दे की फिल्मों में काम करे सिहरन फिल्म में काम करके इन्होंने अपना सपना पूरा किया और आगे भी ये अपना प्रयास जारी रखेंगे ये सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में हास्य कलाकर के रूप में फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते है आज ये बहुत खुश है सिहरन फिल्म में इनका कैरेक्टर लल्लन बाबा का हैं जो कॉमेडी कैरेक्टर है इन्होंने यहाँ तक पहुंचने के लिए कठिन मेहनत की है ये दस साल से मेहनत कर रहे है सिहरन फिल्म के बाद अब इनको मुंबई से ऑफर भी आ रहे है इन्होंने बहुत अच्छी एक्टिंग की है और इन्होंने कहा ये इस फिल्म के निर्देशक मनीष कुमार वर्मा और आराधना जी के आभारी है कि उन्होंने इस फिल्म में एक अच्छा रोल ऑफर किया और दर्शकों ने इनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की है ये इससे पहले ओटीटी प्लेटफार्म पर सुकन्या , कामाक्षी जैसी वेबसीरीज़ में काम कर चुके है जो ओटीटी प्लेटफार्म पर तहलका मचा रही है इन्होंने सैकड़ों हरियाणवी फिल्म में भी काम किया है सिहरन फिल्म हॉरर थ्रिलर पारिवारिक कॉमेडी और इमोशनल फिल्म है इन्होंने कहा कि इनको बॉलीवुड के महान कलाकर मुश्ताक खान जी के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा इस फिल्म में अन्य कलाकार जैसे जूनियर महमूद ,आर के गोस्वामी,प्रताप सोनी,नीरज राजपूत ,हैरी ओबेरॉय ,अब्दुल गफ्फार , उत्कर्ष वाजपई अंजू अरुण, जितेंद्र सिंह,मधुश्री,एक्शन वीर मास्टर , रवि सैनी डी ओ पी राज यादव आदि इनका सपना है और इन्होंने ये भी कहा है कि जब ये बॉलीवुड में अपना पैर अच्छे से जमा लेंगे तो ये मानव कल्याण सेवा भी करेंगे ये भी इनका सपना है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now