.
#प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ खंडपीठ में शीतावकाश के कारण 04 जनवरी तक न्यायिक कार्य बंद रहेगा। सर्दी की छुट्टियों के बाद हाईकोर्ट में कामकाज 05 जनवरी से शुरू होगा।
शीतावकाश हो जाने के कारण वादकारियों की सहूलियत के लिए विभिन्न मामलों के आदेश या निर्णय की पक्की नकल जारी करने के लिए नकल विभाग सोमवार और मंगलवार को खुला रहेगा।












