यू0पी0एस0 रुकनापुर की छात्रा आस्था ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की परीक्षा मे ऑल इंडिया 30 वीं रैंक किया हासिल

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी –    (  रिपोर्ट : धर्मवीर )

सदर ब्लाक के यू0पी0एस0 रुकनापुर की छात्रा आस्था ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की श्रेष्ठा (SHRESHTA) प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सफलता के बाद आस्था को देश के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा मिलेगी। आस्था की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों अंजनी कुमार व उत्तम पाण्डेय के मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now