*लखनऊ* रिपोर्ट : धर्मवीर
लखनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार 9 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार प्रातः 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से सरोजिनी नगर स्थित अशोक लीलैंड ईवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री जाएंगे और उसके लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम स्थल से अपराह्न 1:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 01:45 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।












