कांग्रेस कमेटी की महासचिव वायनाड की सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर पंचायत गोष्ठी आयोजन 
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : डॉ. अशोक कुमार प्रदेश ब्यूरो चीफ उ.प्र.)
लखीमपुर खीरी
बांकेगंज खीरी। सोमवार 12 जनवरी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव वायनाड की सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर जनपद लखीमपुर खीरी में कई दर्जन पंचायत गोष्ठियों का आयोजन हुआ उसी कड़ी में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल स्वयं ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम सभा जमुनहा,ग्राम सभा बाबरपुर, ग्राम सभा ग्रंट नंबर 10 बांकेगंज के ग्राम अंबेडकर नगर में मनरेगा मजदूरों के बीच पहुंच करके मनरेगा बचाओ संग्राम पर गोष्ठियों का आयोजन करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए सभी को स्पष्ट संदेश दिया यह कार्यक्रम 100 दिन तक पूरे जनपद में चलेगा जिसमें आप सबके सहयोग के नितांत आवश्यकता है। इस मौके पर कृष्ण किशोर मिश्रा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष अनंत राम गौतम तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे। 












