*भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संघ द्वारा शाखा गोला में भी हड़ताल
(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक डॉ. अजय कुमार मित्रा )
लखीमपुर खीरी:
शाखा गोला गोकर्णनाथ में भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संघ लखनऊ डिवीजन की शाखा गोला के तत्वावधान में संगठन के अध्यक्ष पूरन चंद,महामंत्री निर्मल प्रजापति के नेतृत्व में बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्थाई रोजगारों के स्थान के बजाय आउटसोर्सिंग के लागू होना देश की युवाओं के भविष्य के लिए खिलवाड़ है पुरानी पेंशन के स्थान पर एनपीएस यूपीएस जिनके तरह नौकरी पेशावर के बेहतर व सुरक्षित भविष्य के ऊपर हमला है इसी के साथ आईआरडीए द्वारा बीमा नियमों में परिवर्तन एलआईसी में नहीं भर्ती न होने के लेकर विरोध जताया गया इस अवसर पर संगठन के संदीप निगम, संदीप कुमार वर्मा श्रवण कुमार यादव, प्रशांत कुमार, संदीप वाल्मीकि फूलचंद रामासरे प्रदीप कुमार कमलेन्द्र प्रताप सिंह तुषार गुप्ता देवेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे










