पुलिस अधीक्षक खीरी महोदया द्वारा #महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटी काशी #गोला_गोकर्णनाथ में सम्पूर्ण रात्रि गोला में ही कैम्प कर सम्पूर्ण सुरक्षा ब्यवस्था की कमान स्वयं संभाली गई l मंदिर परिसर व गोला कस्बे के चप्पे चप्पे का भ्रमण कर सुरक्षा में लगे सभी अधिकारोंयों/कर्मचारियों को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के दिए गए निर्देश*

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी     (रिपोर्ट : संपादक :डॉ. अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकरर्णनाथ  खीरी

पुलिस अधीक्षक खीरी

दिनांक 15.02.2026 को महाशिवरात्रि त्यौहार के अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ खीरी में श्रध्दालुंओं की आने वाली भारी भीड़ के दृष्टिगत, पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ ख्याति गर्ग महोदया द्वारा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में त्यौहार की पूर्व संध्या से ही सम्पूर्ण रात्रि गोला में ही कैम्प कर सम्पूर्ण सुरक्षा ब्यवस्था की कमान स्वयं संभाली गई l मंदिर परिसर व गोला कस्बे के चप्पे चप्पे का भ्रमण कर सुरक्षा में लगे सभी अधिकारोंयों/कर्मचारियों को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए ताकि आने वाले श्रद्धांलुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का समना न करना पड़े l मंदिर परिसर व गोला कस्बे के प्रमुख चौराहों व मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया तथा आवागमन के मार्गो एवं मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गये l श्रद्धालुओं की आने वाली भारी भीड़ के दृष्टिगत सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रबंधन किया गया है । भ्रमण के समय अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय व क्षेत्राधिकारी गोला सहित सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now