न्याय की गुहार लगाते हुए जिला उद्यान अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
लखीमपुर खीरी
थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम अटवा पोस्ट रतसिया निवासी सीताराम पुत्र स्व० मोहन लाल निवासी अपने खेत में वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर योजना के लाभ के लिए गार्गी इण्टर प्राइजेज कनौजिया कालोनी एल०आर०पी० चौराहा लखीमपुर खीरी के संचालक हिमांशू शुक्ला को फाइल कम्पलीट कराने के लिए और प्रधानमंत्री योजना के लाभ लेने के लिए प्रार्थी ने अपनी बैंक पासबुक आधार कार्ड खेत की खतौनी आदि जरूरी कागज जमा किये थे, तथा प्रधानमंत्री योजना से लाभ मिला और प्रार्थी के खाते में जैसे मु0-82,000/-रू० आया, उसके बाद गार्गी इण्टर प्राइजेज के संचालक हिमांशू शुक्ला ने प्रार्थी के पुत्र के पास फोन करके कहा कि आपके पिता जी के खाते मे मु0-82,000/-रू० आ गये है मैंने चेक किया है, वह रूपये मुझे निकलवाकर दो, तब मैं आपके खेत में स्प्रिंकलर लगवाउंगा, तब प्रार्थी के पुत्र ने अपने पिता से कहा कि पैसे निकालकर हिमांशू शुक्ला को देदो वह खेत में स्प्रिंकलर लगवायेंगे प्रार्थी के खाते में जो पैसा प्रधानमंत्री योजना के तहत खाते में आया था, वह हिमांशू शुक्ला ने स्वयं जाकर धीरे-धीरे 05 दिनों में निकलवा लिया प्रार्थी ने कुछ दिनो बाद जब हिमांशू शुक्ला से बात की तो बोले कि लगवादेंगे प्रार्थी बिल्कुल पढा लिखा न होने के कारण पूरी जानकारी न ले पाया और हिमांशू शुक्ला हीला-हवाली करते हुए टालते रहे, आज तक हिमांशू शुक्ला ने स्प्रिंकलर न लगाये और प्रार्थी के पुत्र के फोन करने पर कहते है कि जाओ जो करना है कर लो जाकर, हम किसी के खेत में ड्रिप, स्प्रिंकलर नही लगाते है, सिर्फ पैसे देते है, तुम चाहो तो छः हजार रूपये लेलो वरना यह भी नही देंगे क्योंकि इसमें हम अकेले थोडी न खाते है ऊपर तक पैसा जाता है, हम सभी किसानो को केवल 05-06 हजार रूपये दे देते है। तुम्हे भी लेना हो तो ले लो, वरना यह भी नहीं मिलेंगे, उसके बाद प्रार्थी के पुत्र सिद्धार्थ गौतम ने एल०आर०पी० चौकी पर स्वयं जाकर प्रार्थना पत्र दिया, चौकी इंचार्ज के फोन करने पर हिमांशू शुक्ला टाल-मटोल करते रहे, फिर दो दिन बाद चौकी पहुंचकर उन्होंने कहा कि हम दो दिन में काम करा देंगे। प्रार्थी का पुत्र वहां से चला आया, दो दिन बाद हिमांशू शुक्ला ने कुछ सामान प्रार्थी के घर पर भेजकर कहा कि फिटर को हम एक-दो दिन में भेज देंगे, फिर दो दिन बाद उनका फिटर आया, जितना सामान भेजा था, वह अधूरा काम करके चला गया, फिर दो दिन का समय दिया, उसके बाद में प्रार्थिनी के पुत्र ने हिमांशू शुक्ला के पास फोन किया, तो उन्होंने कहा कि फिटर का एक्सीडेंट हो गया है। तो हम कुछ दिन बाद काम करा देंगें। फिर उसके बाद प्रार्थी ने 15 दिन बाद फोन किया, तब हिमांशू शुक्ला ने कहा कि मुझें डेंगू बुखार हो गया है। फिर कोई न कोई बहाना बनाते रहे, उसके बाद प्रार्थी का फोन ही उठाना बन्द कर दिया, प्रार्थी काफी परेशान है, जितनी भी जांच टीम थी, उसकी मिलीभगत से घोटाला किया गया है। इनके पूर्व में कराये गये सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाये। इनके
पूर्व के सभी कार्य कुछ कागज पर कुछ जमींन पर अधूरे पड़े है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। जिससे प्रार्थी को न्याय मिल सके।0
मोo नं0-7678886185
मोo नं0-9911718467 संचालक हिमांशू शुक्ला












