लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: 40 लाख की आबादी, एक भी कार्डियोलॉजिस्ट नहीं

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी :-
.(*रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा* )

#लखीमपुर खीरी। जिले में हार्टअटैक से एक किसान की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते चार वर्षों में जिले में हार्टअटैक से 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि करीब 40 लाख की आबादी वाले लखीमपुर खीरी जिले में एक भी कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) नहीं है। ऐसे में गंभीर हृदय रोगियों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।

किसान की मौत के बाद एक बार फिर जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और बेहतर हृदय उपचार सुविधाओं की जरूरत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि जिला अस्पताल में जल्द से जल्द कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now