थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल के साथ किया गिरफ्तार

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी* ‌ 23 अगस्त  (रिपोर्ट : प्रदीप पाल)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी व क्षेत्राधिकारी धौरहराके निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 श्री श्रवण कुमार यादव द्वारा मय फोर्स थाना खीरी से चोरी की मोटर साईकिल TVS RIDER वाहन पंजीयन संख्या UP 31 CA 3742 के साथ 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. दीपक पुत्र केशवराम निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 2. गुफरान मिर्जा पुत्र पुत्र निसार निवासी ग्राम तेन्दुआ थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0270/2026 धारा 317(2) BNS पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now