लखीमपुर खीरी। (*रिपोर्ट : डॉ. अजय मित्रा* )
गोला गोकर्णनाथ, खीरी। देवों के देव महादेव की नगरी छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में सावन माह के चतुर्थ सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच विधायक अमन अरविंद गिरी ने बाबा भूतनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।
इसके बाद विधायक ने अपने साथियों के साथ ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाए तथा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भरोसा दिलाया कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो तथा सभी भक्त सुरक्षित एवं सुगम तरीके से बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकें, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सावन के चतुर्थ सोमवार पर छोटी काशी में भक्ति, आस्था और शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, रामगुलाम पांडे गुरुजी, राजेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र गिरी मोंटी भैया, प्रधान आशीष मिश्रा, छोटे सिंह सहित समस्त प्रधानगण एवं बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।












