(#*रिपोर्ट : डॉ.अजय कुमार मित्रा*#)
#लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को प्रदेश का स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के गृह विभाग ने उनकी नियमित एवं स्थायी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार राजीव कृष्णा नियुक्ति की तिथि से अगले दो वर्षों तक डीजीपी पद पर कार्य कर सकेंगे। उनकी नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया पूरी हो गई है।
राजीव कृष्णा उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और बेहतर प्रशासनिक समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है। राजीव कृष्णा अब प्रदेश की पुलिस व्यवस्था की सर्वोच्च जिम्मेदारी संभालेंगे।












