लखीमपुर खीरी (रिपोर्ट : धर्मवीर )
जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया
संगठन के जुड़े सभी पत्रकार मौजूद रहे
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की मासिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों एवं संगठन के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आवाहान किया।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े सभी पत्रकार उपस्थित रहे और उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। जिसमे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की मासिक बैठक में समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य व पत्रकार उपस्थित रहे 












