सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस हाई अलर्ट

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी      (रिपोर्ट : धर्मवीर संवाददाता लखीमपुर खीरी )
लखीमपुर खीरी में सावन माह के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र थाना फरधान पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में लालपुर बैरियर से लेकर मनिकापुर तिराहे तक पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और वालंटियर्स लगातार मुस्तैद हैं।
कांवड़ यात्रा में शामिल प्रत्येक शिवभक्त की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरे मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। थाना क्षेत्र में 53 वालंटियर्स की तैनाती की गई है, जो पुलिस के साथ मिलकर कांवड़ियों की सहायता कर रहे हैं।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लालपुर बैरियर से भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया गया है। थाना प्रभारी निराला तिवारी स्वयं पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
फरधान पुलिस का उद्देश्य है कि सावन के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा सभी शिवभक्त बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now