छोटी काशी गोला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर का भव्य स्वागत, नगर पालिका में हुआ अभिनंदन समारोह

इस खबर को सुनें

लखीमपुर    ( रिपोर्ट : संपादक:  डॉ. अजय कुमार मित्रा )

तह. गोला गोकर्णनाथ, खीरी। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर के छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आगमन पर नगर पालिका परिषद में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर सीमा पर उनका जोरदार स्वागत किया और काफिले के साथ नगर पालिका परिषद पहुंचे।

नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ब्रज बहादुर संगठन के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।

अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने धारा 370 हटाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करने वाले ऐतिहासिक कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now