ब्रेकिंग न्यूज़ | थाना खीरी, लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस ने मा0 न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विजेन्द्र गुप्ता (40 वर्ष) और विपेन्द्र गुप्ता (38 वर्ष), दोनों पुत्र बांकेलाल गुप्ता, निवासी ग्राम रायपुर बनिका, थाना व जिला खीरी के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से NBW जारी थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—
🔹 उ0नि0 अजय कुमार सिंह
🔹 का0 जितेन्द्र कुमार
🔹 का0 शिवा
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।












