*लखीमपुर खीरी* रिपोर्ट :धर्मवीर सवाददाता लखीमपुर )
धौरहरा। 141 विधानसभा धौरहरा के अंतर्गत कफारा एवं सिसैया मंडल में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सहभागिता की।
तिरंगा हाथों में लेकर निकले बाइक सवारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। रैली ने क्षेत्रवासियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।












