विलहरी गांव में लगा नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, 48 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण*

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी :

*रिपोर्ट : डाॅ अजय कुमार मित्रा*

लखीमपुर-खीरी (प्रतिवेदना)17अगस्त।
आयुष आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार, 17 अगस्त 2026 को ग्राम बिलहरी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जड़ौरा के प्रभारी डॉ. हरिशंकर वर्मा एवं सहयोगी फार्मासिस्ट आनंगपाल चौधरी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, लखीमपुर खीरी के निर्देशानुसार ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

शिविर में 48 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। बरसात के मौसम में होने वाली टाइफाइड, जुकाम, खांसी, खुजली, दाद, संधिवात एवं कटिशूल जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया।

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान अजहरुद्दीन एवं समस्त ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now