हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजी छोटी काशी, विधायक अमन अरविंद गिरि ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

इस खबर को सुनें

(संवाददाता रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
गोला गोकर्णनाथ, खीरी।

गोला गोकर्णनाथ। सावन माह के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों का माननीय विधायक अमन अरविंद गिरि ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

विधायक जी ने अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर पहुंचकर दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों पर फूल बरसाए। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विधायक अमन अरविंद गिरि ने कहा कि छोटी काशी भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी है। सावन के महीने में दूर-दराज से श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ यहां आते हैं। ऐसे शिव भक्तों का स्वागत और सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी शिव भक्तों, क्षेत्रवासियों और उनके परिवारों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना भी की।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, पुनीत साहनी, विजय सिंह, सुर्जनलाल वर्मा, राजन साहनी, धर्मेंद्र गिरी, रामकुमार सिंह, अनुराग गुप्ता, राम जी रस्तोगी, गोपाल शुक्ला, लालू मिश्रा, तरन साहनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now