लखीमपुर खीरी। (रिपोर्ट : संपादक डॉ. अजय कुमार मित्रा )
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद लखीमपुर क्षेत्र के मोहल्ला गंगोत्री नगर के लो-लैंड इलाके में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
जल निकासी की गति धीमी मिलने पर डीएम ने तत्काल दूसरा पंप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव पूरी तरह समाप्त होने तक मौके पर सतत निगरानी बनाए रखने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव के कारण आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जल निकासी का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जाए।











