फूलबाबा धाम में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, विधायक अमन अरविंद गिरी ने रामकथा में की शिरकत

इस खबर को सुनें

महाराज अंजनी शरण जी का लिया आशीर्वाद, भक्तों के साथ बैठकर किया प्रसाद गोला गोकर्णनाथ, खीरी

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट:: डॉ. अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ खीरी। विधानसभा गोला क्षेत्र के श्री नारायणी देवी फूलबाबा मंदिर प्रांगण में चल रही प्रभु श्री राम कथा में आज भक्ति का सैलाब उमड़ा।

माननीय विधायक अमन अरविंद गिरी जी ने मंदिर प्रांगण में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और व्यास पीठ से हो रही रामकथा का श्रवण किया। कथा के उपरांत उन्होंने कथा व्यास महाराज श्री अंजनी शरण जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद विधायक जी ने वहाँ मौजूद समस्त भक्तजनों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर आनंद त्रिवेदी, शिव गोपाल गुप्ता, रामजी रस्तोगी, सभासद भोली गिरी, राम रछपाल, राजू रावत, सुरेंद्र शर्मा, गुरु के.के. शुक्ला, रमेश पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now