लखीमपुर खीरी। (एम डी रिपोर्ट : डॉ. आजय कुमार मित्रा )
गोला गोला गोकर्णनाथ खीरी में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को गोला पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कृषक समाज इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ सदर चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी
पुलिस टीम ने छात्राओं और आमजन को 112, 1090, 102, 108, 1076, 1098, 1930 और 101 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
साइबर अपराध और नशे से बचने की अपील
कार्यक्रम के दौरान पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, मोबाइल गेम के दुष्प्रभाव, फर्जी कॉल, लॉटरी के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में बालिकाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट भी वितरित किए गए।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह, टीएसआई योगेन्द्र पाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक अपूर्वा शर्मा, आरती राघव, महिला कांस्टेबल संध्या, दिव्या, अंजना, निशु शर्मा तथा कांस्टेबल अनुज सागर, प्रदीप, कृष्ण कुमार पांडेय, अरविंद और प्रभात कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
✅ मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना है 












