हनुमान मंदिर प्रांगण में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान स्वच्छता पखवाड़े के तहत युवाओं ने की साफ-सफाई, स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का लिया संकल्प

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी)।    ( रिपोर्ट : डॉ.अजय कुमार मित्रा )
गोला गोकर्णनाथ :  स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में शुक्रवार को ब्लॉक गोला की ग्राम पंचायत नगरा सलेमपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बांकेगंज रोड स्थित गैस गोदाम के पास हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जहरूदीन मंसूरी तथा ग्राम सभा सचिव कुणाल गुप्ता सहित क्षेत्रीय लोगों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सभी ने मंदिर परिसर में सफाई करते हुए कूड़ा-कचरा एकत्र किया और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में सहयोग किया।
मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नवीन वर्मा, सूर्य प्रसाद वर्मा, सुरेंद्र यादव, राहुल वर्मा, शिवम वर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव, अश्मित, हर्षित, आदित्य, राम प्रकाश भारती, टिंकल श्रीवास्तव, अंकित वर्मा, राजकिशोर और उत्कर्ष वर्मा सहित अन्य युवा स्वयंसेवकों ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। युवाओं ने मंदिर प्रांगण के साथ आसपास के स्थानों की भी साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली, सार्वजनिक स्थल और धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले, तो समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। युवाओं ने लोगों से स्वच्छता अभियान को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now