#रायबरेली। लखनऊ खंड स्नातक से भाजपा एमएलसी इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने 2 अक्टूबर को रायबरेली प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय सहयोगियों के साथ बैठकें एवं संवाद किया। प्रवास की शुरुआत हरचंदपुर स्थित सद्भावना इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद सेंहगो के राम दुलारी इंटर कॉलेज और बछरावां के जीपीसीएल इंटर कॉलेज में भी बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
शिवगढ़ क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर बैठकें हुईं। राजेंद्र कुमार पटेल, पिंडौली, शिवगढ़ के आवास, अमर सिंह राठौर के आवास, शिव शंकर पटेल, प्रधान गुढ़ा के आवास तथा जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा के आवास पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत शिवगढ़ और महराजगंज ब्लॉक में भी संगठनात्मक बैठकें हुईं।
सोरा, गंगागंज में अवनीश मिश्रा के आवास पर आयोजित बैठक में भी स्थानीय स्तर पर संपर्क एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। प्रवास के दौरान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बछरावां स्थित गांधी चौक पहुंचकर इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों को याद किया गया। रायबरेली प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों में कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय साथियों की सहभागिता रही।












