- #लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी का आधिकारिक नामांकन कार्य संपन्न हो गया। इस अवसर पर समर्थकों और स्थानीय लोगों का भारी जनसमर्थन देखने को मिला। नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कई प्रमुख जन प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सतीश चंद्र शर्मा और रजनी तिवारी शामिल हुए।सके अलावा, संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीरज वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों में विधायक योगेश वर्मा, विधायक दिनेश रावत तथा विधान परिषद सदस्य (MLC) पवन सिंह चौहान सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षित वर्ग के सशक्त प्रतिनिधित्व, जन-संवाद और क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के संकल्प को दोहराया 












