अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने पंचायत चुनाव टलने की आशंका के बीच ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग।

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी।  ( रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होने की संभावनाओं के बीच लखीमपुर में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने सरकार से अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। प्रधानों का कहना है कि यदि चुनाव लगभग एक वर्ष तक आगे बढ़ते हैं तो ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान निर्वाचित प्रधानों को ही कार्य करने का अवसर दिया जाए।

ग्राम प्रधानों द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की समस्याओं, विकास योजनाओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं। उनका वर्तमान कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है।

प्रधानों ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व में लागू प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है, जबकि निर्वाचित प्रधान गांव की जनता के प्रति अधिक जवाबदेह एवं प्रतिबद्ध रहते हैं। उनका कहना है कि वर्तमान प्रतिनिधियों के पास विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का अनुभव है, जिससे पंचायत स्तर पर योजनाओं का संचालन सुचारु रूप से होता रहेगा।

प्रधानों ने सरकार से मांग की है कि जनहित और ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए आगामी पंचायत चुनाव सम्पन्न होने तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। इस मांग को लेकर कई जिलों में प्रधान संगठनों द्वारा समर्थन भी जुटाया जा रहा है।

इस मौके पर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष, सुमित तिवारी ब्लाक बांकेगंज से प्रधान संघ अध्यक्ष, हरजिंदर सिंह, ग्राम प्रधान सिसनौर मुनीष कुमार वर्मा , ग्राम प्रधान काकोरी प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह, ग्राम प्रधान पुत्र इजाज, ग्राम प्रधान गोविंद शुक्ला ग्राम पंचायत कुशमौरी, ग्राम प्रधान अवतार सिंह, ग्राम प्रधान सोनी, ग्राम प्रधान अलीगंज शेखू, ग्राम प्रधान मनजीत कुमार तमाम जिले के प्रधानगण साथी मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now