हरदोई : (रिपोर्ट : डॉ.अजय कुमार मित्रा )
.#हरदोई: जिले के बघौली थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में भारी नाराजगी देखने को मिली थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। मामला 16 मई 2026 का है। बघौली क्षेत्र के की दो बेटियां स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि सई नदी पुल के आगे एक चार पहिया वाहन में सवार दो युवक छात्राओं का पीछा करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी अश्लील गाने बजाते हुए छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने छात्राओं से गाड़ी में बैठने के लिए भी कहा और काफी दूर तक आगे-पीछे वाहन दौड़ाकर डराने की कोशिश की। घटना से छात्राएं दहशत में आ गईं। घर पहुंचने पर बच्चों ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर थाना बघौली में मु0अ0सं0 185/26 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन, में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) व क्षेत्राधिकारी बघौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा बघौली ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने आरोपी चाईना उर्फ अर्जुन पुत्र छोटे निवासी तकिया धर्मपुर थाना माधौगंज तथा सुनील पुत्र केसुल निवासी गुंजन पुरवा थाना बघौली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल जयविंद की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।












