कोटवारा–कोटखेरबा मार्ग निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर

इस खबर को सुनें

कोटवारा–कोटखेरबा मार्ग निर्माण कार्य शुरू

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : महेश चन्द )

लखीमपुर खीरी।

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित कोटबारा से कोटखेरबा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत होने से आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। यह सड़क त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही है।

बताया जाता है कि गत 9 जून को क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि ने बालक शौर्य मिश्र के साथ सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। कोटबारा से कोटखेरबा गांव तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सीसी (पेटेंट) सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर मनीष गिरि ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लगभग एक माह पूर्व ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 73.56 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है ताकि लोगों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

सड़क निर्माण शुरू होने से कोटखेरबा, देवकली और कोटबारा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक अमन गिरि के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now