बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह व नशा मुक्ति को लेकर चला विशेष अभियान

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी में एएचटी थाना, श्रम विभाग एवं चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने नीमगांव, बेहजम, गोला, मैलानी व संसारपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।

(एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : संपादक :डॉ. अजय कुमार मित्रा )

अभियान के दौरान दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट व मोटर स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर 10 बच्चे बालश्रम करते हुए पाए गए, जिनके संबंध में श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही दुकान स्वामियों को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य न कराने की चेतावनी दी गई।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, मानव तस्करी रोकथाम एवं नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

📞 हेल्पलाइन नंबर:
1930 | 101 | 112 | 108 | 1098 | 181 | 102 | 1090

बच्चे देश का भविष्य हैं,

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now