अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने चलाया स्वच्छता अभियान

इस खबर को सुनें

गोला गोकर्णनाथ खीरी:  ( एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ द्वारा शनिवार को मोहल्ला तीर्थ स्थित नीलकंठ मैदान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा व भाजपा नगर पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा कि स्वच्छता और योग स्वस्थ जीवन के दो महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वच्छता को अपनाकर स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण में सहयोग दें।

उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का भी आह्वान किया।

इस दौरान सुर्जन लाल वर्मा, विनोद स्वर्णकार, धीरज बाजपेई, राजेश राठौर, रविन्द्र कटियार, शत्रोहन मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, मोहित अवस्थी, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, राजेश जोशी, विजय मिश्रा, संजीव दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now