नगर पालिका गोला की नई एम्बुलेंस सेवा शुरू, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा होगी और सशक्त

इस खबर को सुनें

लखीमपुरखीरी   ( रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ, खीरी 23 जून। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ ने नगरवासियों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। मंगलवार को नगर पालिका परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ एम्बुलेंस का पूजन कर उसे जनता की सेवा के लिए समर्पित किया गया।

पूजन कार्यक्रम का संचालन आचार्य लवकुश शास्त्री ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सामान्यतः सरकारी एम्बुलेंस सेवाएं मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल अथवा लखनऊ तक पहुंचाने का कार्य करती हैं, जबकि नगर पालिका की यह नई एम्बुलेंस आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों तक भी पहुंचाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा कि नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई नई एम्बुलेंस नगरवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका जनहित के कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है। नई एम्बुलेंस सेवा से नगरवासियों को आपातकालीन स्थितियों में बेहतर और त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, नगर महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, सभासद नानक चन्द्र वर्मा, रज्जन खान, शाहिद अंसारी, आशीष अवस्थी, रियाजुद्दीन, सुफियान खान, नामित सभासद गीता विश्वकर्मा, रामचंद्र राठौर, शत्रोहन मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, जेई आदर्श मिश्रा, अनिल कुमार यादव, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, पियूष पंकज बाजपेई, विमलेश वर्मा, गुरमेल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नई एम्बुलेंस सेवा के शुभारंभ पर नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now