लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी ने पीड़ित परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

इस खबर को सुनें

लखनऊ :-   ( एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
.
#लखनऊ। राजधानी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री ने (KGMU) पहुंचकर घायलों और पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के उपचार की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों से सीधे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना की गहन जांच कराई जा रही है और इस मामले में किसी भी दोषी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “एक भी जिम्मेदार अधिकारी बच नहीं पाएगा, हर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई है। शासन स्तर पर मामले की निगरानी की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now