लखीमपुर : रिपोर्ट : धर्मवीर
लखीमपुर। कांग्रेस भवन में 12 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय ऑब्जर्वर एवं विधायक हेमंत ओगले तथा पीसीसी ऑब्जर्वर अरशद खुर्शीद और प्रज्ञा सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विधायक हेमंत ओगले ने कहा कि संगठन में सकारात्मक बदलाव लाकर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना सभी का उद्देश्य है।
अरशद खुर्शीद ने संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही। वहीं प्रज्ञा सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने किया। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया की समीक्षा के बाद ब्लॉक फूलबेहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद ग्राम पिथवापुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखीमपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की संगठन समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में शिव सहाय सिंह, निधि शुक्ला, राजीव अवस्थी, रामकुमार मिश्र, कैप्टन मोनिस अली नकवी, डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी, नंदकिशोर, मंजू मिश्रा, रामप्रताप विश्वकर्मा, अब्दुल रहीम, अनु मिश्रा, प्रेम वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुशील शुक्ला, कल्लू मिश्रा, शिप्रा अवस्थी, कोमल सिंह, राजेंद्र गुप्ता, रामपाल शाक्य, तरुण मिश्रा, राजेश अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।













