रामचरितमानस पाठ के बाद कन्या भोज व भंडारा, श्रद्धालुओं ने छका सब्जी-पूड़ी और हलुआ का प्रसाद

इस खबर को सुनें

लखीमपुर खीरी   (एम डी न्यूज़ रिपोर्ट : डॉ. अजय मित्रा )

गोला गोकर्णनाथ, पवित्र सावन माह की शिवतेरस के अवसर पर ढकवा पुलिस चौकी परिसर स्थित शिव मंदिर में जनकल्याण, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के उपरांत बुधवार को पुलिस एवं जनसहयोग से कन्या भोज और भंडारे का आयोजन हुआ।

भंडारे में श्रद्धालुओं को सब्जी, पूड़ी और हलुआ का प्रसाद वितरित किया गया। ढकवा चौकी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सुनील कुमार मलिक ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग स्थापित करना भी है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में चौकी प्रभारी जयनारायण यादव, अरविंद कुमार फौजी, पुलिस स्टाफ, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के सम्मानित लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now