कोथावां में प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

इस खबर को सुनें

हरदोई :  (रिपोर्ट* : डॉ. अजय  कुमार मित्रा)
#हरदोई: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कोथावां की मासिक बैठक ओपी मिश्रा लॉन, कोथावां में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा शंकर ने की, जबकि संचालन ब्लॉक महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने किया।
बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने एक दिन के वेतन कटौती के विषय को प्रमुखता से उठाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने चयन वेतनमान से संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की समस्याओं को रखा। वहीं उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने जुलाई माह में इंक्रीमेंट लगाए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अरविंद भार्गव एवं संजीव कुमार को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्य राकेश कामले, प्रांतीय मंत्री अजय सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी हेम सिंह, छत्रपाल सिंह, राजीव कुमार, केशव सिंह पटेल, ब्रजेश कुमारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now