LPG ग्राहकों को बड़ी राहत! अब 25 दिन में बुक होगा अगला सिलेंडर, 45 दिन का नियम खत्म

इस खबर को सुनें

ग्रामीण और शहरी सभी घरेलू ग्राहकों के लिए इंटर-रीफिल बुकिंग गैप समान, पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला

     (रिपोर्ट : संपादक : डॉ. अजय कुमार मित्रा )
.
#दिल्ली। देशभर के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने LPG रिफिल की अगली बुकिंग के बीच का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। नया नियम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होगा।

अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक रिफिल बुक करने के बाद अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 25 दिन पूरे होने के बाद अगली रिफिल बुक की जा सकेगी। इससे खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले LPG ग्राहकों को राहत मिलने की उथेटेलीका पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को इस बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे देशभर में घरेलू LPG रिफिल बुकिंग के लिए एक समान 25 दिन का अंतराल हो गया है।

क्यों लिया गया फैसला?

दरअसल, वर्ष 2026 में पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद LPG आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के चलते मांग को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन और शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन निर्धारित किया गया था। अब LPG की आपूर्ति स्थिति में सुधार और रिफिल बैकलॉग में कमी आने के बाद सरकार ने यह अंतर घटाकर सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन कर दिया है। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण और शहरी LPG उपभोक्ताओं के बीच बुकिंग नियमों का अंतर भी खत्म हो गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now